गैंगरीन पीड़ित व्यक्ति को दी मदद
आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट की ओर से आयोजित किया गया कार्यक्रम
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: आर्य गिरधारीलाल महर्षि दयानंद ट्रस्ट के तत्वावधान में पदमपुर सुखरो में आयोजित कार्यक्रम में लैंसडौन की व्यवसायी मीनू वाधवा ओर से गैंगरीन रोग से पीड़ित उदयरामपुर नयावाद निवासी विकलांग विनोद कुमार को इलाज के लिए आर्थिक सहायता एवं परिवार के लिए कपड़े भेंट किए गए।
ट्रस्ट अध्यक्ष सुरेंद्र लाल आर्य ने बताया कि विनोद कुमार गैंगरीन से पीड़ित हैं, जिसके कारण उनका दांया पैर घुटने नीचे काटना पड़ा और अब दूसरा पैर भी बुरी तरह प्रभावित हो गया है, जिसके लिए डॉक्टरों ने ऑपरेशन करने की सलाह दी है। बताया कि वह निर्धन व्यक्ति है, उसकी आय का कोई साधन नहीं है। ट्रस्ट द्वारा समय-समय पर उसकी मदद की जाती रहती है। पूर्व में शिक्षिका मोहिनी नौटियाल द्वारा भी विनोद को ट्राई साइकिल, बैसाखी और आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। इस दौरान सत्यप्रकाश थपलियाल, चक्रधर शर्मा, शूरवीर खेतवाल, महेंद्र अग्रवाल, बचन सिंह गुसाईं आदि मौजूद थे।