धर्मनगरी हरिद्वार में स्वच्छता अभियान का छठवाँ दिन, जिलाधिकारी की सख्त निगरानी

Spread the love

हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन जनपद बनाने हेतु जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनपद के सभी क्षेत्रों एवं प्रवेश द्वारों पर बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए और अधिकारी स्वयं इसकी निगरानी करें।
प्रमुख कार्यवाही
– नगर पंचायत झबरेड़ा: ईओ ने बताया कि अमर जवान चौक एवं किसान चौक के पास सफाई व्यवस्था कराई गई।
– बहादराबाद: बीडीओ मानस मित्तल ने सलेमपुर महदूद स्थित हाईवे नियर डेंसू चौक क्षेत्र में सफाई कराई।
– एनएचएआई: अधिशासी अभियंता अतुल शर्मा ने रुड़की बाईपास, धन्धेदी ख्वाज़्गीपुर गांव की सर्विस रोड, बहादराबाद बाईपास, ज्वालापुर बाईपास तथा कौर कॉलेज क्षेत्र में सफाई एवं पेड़ों की छटाई कराई।
– लोनिवि: अधिशासी अभियंता दीपक कुमार वर्मा ने मुजाहिदपुर और बुग्गावाला क्षेत्र में सड़क किनारे पड़ी मिट्टी हटाकर सफाई व्यवस्था कराई।
– भेल क्षेत्र: सेक्टर वन में डस्टबिन रखे गए तथा भेल के चौराहों और चिन्मय डिग्री कॉलेज के निकट सफाई कराई गई।
– भगवानपुर: उप जिलाधिकारी के निर्देशन में मंडावर हाईवे पर जगह-जगह पड़े कूड़े के ढेर हटाए गए और फैक्ट्री द्वारा किए गए अतिक्रमण को खाद विकास कार्यालय, नगर पंचायत, तहसील और राष्ट्रीय राजमार्ग अधिकारियों के सहयोग से हटाया गया।
जिलाधिकारी का उद्देश्य: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट किया कि धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ एवं क्लीन बनाने का लक्ष्य धरातल पर दिखने लगा है। शहरी क्षेत्रों से लेकर ग्रामीण इलाकों और राष्ट्रीय राजमार्ग तक सफाई अभियान निरंतर जारी है, जिसकी निगरानी अधिकारी स्वयं मौके पर पहुँचकर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *