जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश अध्यक्ष सरिता आर्य ने नीलम रावत को पौड़ी जनपद महिला कांग्रेस कमेटी का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे पहले कमला रावत इस पद को संभाल रही थी।
महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव व राज्य प्रभारी परमिंदर कौर की संस्तुति पर आर्य ने नीलम को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा प्रदेश अध्यक्ष आर्य ने पूर्व जिलाध्यक्ष कमला रावत को महिला कांग्रेस कमेटी में प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष नीलम रावत ने कहा कि पार्टी द्वारा दी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा व ईमानदारी से पालन किया जाएगा। साथ ही सभी को साथ लेकर संगठन की
मजबूती के लिए कार्य किया जाएगा। नीलम नगर पालिका की पूर्व सभासद, महिला कांग्रेस नगर अध्यक्ष सहित अन्य कई दायित्व संभाल चुकी हैं।