विश्व दिव्यांग दिवस पर दिव्यांग कर्मचारी होगें पुरस्कृत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी। 3 दिसम्बर 2021 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर दिव्यांग कर्मचारियों को सम्मानित किया जायेगा।
जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. विजय कुमार जोगदण्डे ने समस्त कार्यालयाध्यक्ष, उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 3 दिसम्बर 2021 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, स्वत: रोजगार में रत दिव्यांग व्यक्तियों, दिव्यांगों की सेवा योजकों, प्लेसमेंट, अधिकारियों, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों एवं दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों को चयनित कर राज्य स्तरीय पुरस्कार वितरित किये जाने हेतु प्रस्ताव मांगे गए हैं। उन्होंने समस्त कार्यालयाध्यक्ष, उपजिलाधिकारी व खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने अधीनस्थ उत्कृष्ट दिव्यांग कर्मचारियों, स्वत: रोजगार में रत दिव्यांग व्यक्तियों, दिव्यांगों की सेवा योजकों, प्लेसमेंट, अधिकारियों, उत्कृष्ट दिव्यांग खिलाड़ियों व दक्ष दिव्यांग कर्मचारियों को चयनित कर राज्य स्तरीय पुरस्कार पात्र अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र पूर्ण विवरण सहित (बायोडाटा, प्रशसनीय कार्य) 3-3 प्रतियों में 3 अक्टूबर 2021 तक जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय पौड़ी को उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *