एसजीआरआर में धूमधाम से मनाया दीपावली महोत्सव

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सनेह क्षेत्र के अन्तर्गत श्री गुरू राम राय पब्लिक स्कूल लालपानी में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान नन्हें-मुन्नें बच्चों ने राम-लक्ष्मण, सीता, लक्ष्मी, गणेश की वेशभूषा में सुन्दर नृत्य की प्रस्तुति दी। जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। वहीं कार्यक्रम में बच्चों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी। शुक्रवार को स्कूल की शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न हो गई है। शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंतिम दिन प्राइमरी बालक वर्ग बुक रेस में अंश पसबोला प्रथम, विकास राणा द्वितीय, बालिका वर्ग में अश्विनी प्रथम, समृद्धि द्वितीय स्थान पर रही। सीनियर बालिका वर्ग 200 मीटर रेस में स्नेहा डोबरियाल, काव्य पुंडीर, जूनियर बालिका वर्ग में अंशिका भट्ट, दिव्याशी गुसांई ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य श्रीमती अनुपमा शर्मा ने विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को दीपावली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भारतीय सभ्यता एवं संस्कृति को जीवित रखने के लिए सभी त्यौहार उल्लास एवं भाईचारे की भावना से मनाने चाहिए। हमें सभी धर्मों, विचारों एवं मान्यताओं का सम्मान करते हुए जीवन में लक्ष्य प्राप्ति के लिए सौहार्दपूर्ण प्रयास करने चाहिए। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा अन्य कर्मचारी गण भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *