छह डम्पर के चालान, चार के डीएल निरस्त

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पुलिस महानिदेशक उत्तराखंड के आदेशानुसार प्रदेश में ओवर लोडिंग व खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत धुमाकोट पुलिस ने छह डम्पर वाहनों के चालान किए। धुमाकोट थानाध्यक्ष के नेतृत्व में गुरुवार को पुलिस टीम चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान कुछ डम्पर ओवर लोडिंग करते हुए पाए गए। जिस पर छह डम्पर के चालान किए और चार वाहन चालकों के डीएल निरस्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *