डीएम ने किया स्विमिंग पूल की प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण

Spread the love

 

पिथौरागढ़। डीएम ने धोबी घाट में 875 लाख की लागत से प्रस्तावित 10 लेन स्विमिंग पूल के भूमि का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता ब्रिडकुल को निर्देश दिए कि वे स्विमिंग पूल से संबंधित सभी प्रकार की कार्यों का सर्वे करें। जिलाधिकारी रीना जोशी ने कहा पानी की उपलब्धता को बोरिंग के साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ स्विमिंग पूल निर्माण स्थल तक ले जाने वाली सामग्री कंप्रेसर आदि लाने को एप्रोच सड़क का भी निरीक्षण करने के निर्देश दिए। ताकि निर्माण सामग्री, बोरिंग कंप्रेसर आदि आसानी से निर्माण स्थल तक पहुंच सके । डीएम ने कार्यदायी संस्था को भूमि का जियोलजिस्ट से सर्वे करने के निर्देश दिए। ब्रिडकुल के अभियंता ने बताया कि भूमि उचित है साथ ही बोरिंग से पानी भी निकल आएगा। उन्होंने बताया स्विमिंग पूल के लिए एक बार में लगभग 7 लाख लीटर पानी चाहिए होगा। जिसके लिए बोरिंग व रेन वाटर हार्वेस्टिंग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि बोरिंग का आगणन अलग से बनाया जाएगा।निरीक्षण में अपर जिलाधिकारी ड़ शिव कुमार बरनवाल, अधिशासी अभियंता जल संस्थान सुरेश जोशी, विद्युत नितिन सिंह, ब्रिडकुल अनुज कुमार ,क्रीड़ा अधिकारी प्रताप सिंह बिष्ट ,तहसीलदार पिंकी आर्य व राजस्व कर्मी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *