शिकायतों पर किया डीएम ने किया तूना-बौंठा मोटर मार्ग का औचक निरीक्षण

Spread the love

रुद्रप्रयाग। तूना-बौंठा मोटर मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर बार-बार जनता की शिकायतों पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने तूना-बौंठा मोटर मार्ग का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां हर दिन लग रहे जाम और अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। सोमवार को जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि, सहायक अभियंता लोनिवि, राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम गठित करते हुए उक्त सड़क का बस अड्डे से जीजीआईसी तक सीमांकन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिशासी अभियंता लोनिवि को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में त्वरित निरीक्षण करते हुए सड़क मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को तत्काल हटा लिया जाए। ताकि जाम की समस्या न हो। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यदि किसी व्यक्ति द्वारा सड़क किनारे अतिक्रमण किया गया है तो उसे नोटिस जारी करते हुए अतिक्रमण हटाना की कार्रवाई की जाए। उन्होंने सड़क मार्ग पर नालियों एवं गड्डों को भी दुरस्त करने के निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने जीजीआईसी, महाविद्यालय का भी निरीक्षण किया। यहां अध्यनरत छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। प्रधानाचार्य जीजीआईसी ने जिलाधिकारी को कलेज में पुस्तकालय एवं लैब कक्षों की मांग की। जिलाधिकारी ने प्रधानाचार्य को निर्देश दिए हैं कि जीजीआईसी में अध्यनरत छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए पुस्तकालय एवं लैब के संबंध में मुख्य शिक्षा अधिकारी से वार्ता कर इस संबंध में विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *