डीएम ने किया महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण

Spread the love

अल्मोड़ा। डीएम वंदना ने गुरुवार को अल्मोड़ा के महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान मरीजों से मुलाकात कर चिकित्सा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अस्पताल परिसर में सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने पंजीकरण कक्ष, औषधि कक्ष, कोरोना सैंपलिंग कक्ष, वैक्सीन स्टोर, प्रसव कक्ष, इन्जेक्शन कक्ष का निरीक्षण किया। मरीजों को अस्पताल से मिल रही व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। निष्प्रोज्य सामग्री का 10 दिन के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए। यहां प्रभारी सीएमएस ड़ प्रीति पंत, एसीएमओ ड़ योगेश पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *