तहसील परिसर में गंदगी देख भड़के डीएम

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए कोटद्वार पहुंचे जनपद के नवनियुक्त जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान तहसील परिसर में गंदगी होने पर नाराजगी जताई। सोमवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान तहसील परिसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कुछ लोगों की समस्या सुनने के बाद तहसील का निरीक्षण किया। नजारत में टूटी कुर्सी और पुरानी बैटरी रखी देख उन्होंने नाराजगी जताई।
जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने कोटद्वार भ्रमण के दौरान सोमवार को तहसील कार्यालय कोटद्वार का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तहसील परिसर में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था, शौचालय व आगन्तुकों के लिए बैठने व पेयजल की साफ-सुथरी व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये। साथ ही उन्होंने तहसील परिसर में पड़े पुराने व अनावश्यक सामान को निष्प्रोज्य करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिये। कहा कि कार्यालय के सामान सुव्यवस्थित रूप से रखना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर तहसीलदार विकास अवस्थी सहित अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *