डीएम ने कायल गांव के विकास को दिए पांच लाख

Spread the love

चम्पावत। नेपाल सीमा से लगे कायल गांव के विकास के लिए डीएम नरेंद्र सिंह भंडारी ने ग्रामीणों को देखते हुए गांव में दो मार्गों के निर्माण के लिए मनरेगा से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीति प्रदान की। जिसमें कायल गांव के डनगांव स्कूल से गिरीश चंद्र पांडेय के घर के पास तक सीसी मार्ग निर्माण के लिए दो लाख 99 हजार और डूंगराबोरा के धारापानी से ईश्वर राम के घर के पास तक संपर्क मार्ग निर्माण हेतु तीन लाख रुपये स्वीत किये हैं। डीएम ने कहा कि कायल गांव की समस्याओं का जल्द निदान किया जाएगा और षि के क्षेत्र में गांव के किसानों को सहूलियत प्रदान की जाएगी। इसके लिए गांव को उन्होंने मानिटरिंग में रखा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *