डीएम ने वलीबाल टीम को किया सम्मानित

Spread the love

रुद्रपुर। दिल्ली में हुई 44वीं सब जूनियर वलीबाल नेशनल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली से टीम के रुद्रपुर पहुंचने पर डीएम युगल किशोर पंत ने खिलाड़ियों से वार्ता की और उन्हें शल ओढ़ाकर सम्मानित किया। सोमवार को कलक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव ड़डीके सिंह ने बताया कि तीन से आठ जनवरी तक दिल्ली में 44वें सब जूनियर वलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ था। इसमें देश भर की 25 टीमों ने प्रतिभाग किया था। लीग मैच में उत्तराखंड की टीम ने राजस्थान को 3-0 से शिकस्त दी। इसके बाद टीम उत्तराखंड का मैच मेजबान टीम दिल्ली से हुआ था। इसमें टीम को 3-2 से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान फुटबल ओलंपिक संघ ने उत्तराखंड की टीम को 10 हजार का चेक और ट्रफी से सम्मानित किया। इस दौरान एडीएम जय भारत सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *