डीएम ने किया कलर डप्लर सेंटर का शुभारंभ

Spread the love

बागेश्वर। जनपद वासियों को अब कलर डप्लर अल्ट्रासाउंड के लिए अब हल्द्वानी या बरेली के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिला चिकित्सालय के समीप अंजली अल्ट्रासाउंड एवं एडवांस कलर डप्लर सेंटर का शुभारंभ जिलाधिकारी विनीत कुमार ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जनपद जिले में कलर डप्लर अल्ट्रासाउंड खुलने से मरीजों को जहां जांच की नजदीक में सुविधा मिलेगी वही उनका समय व धन की भी बचत होगी। इस अवसर पर सेंटर के प्रबंधक अमित डसीला ने कलर डप्लर अल्ट्रासाउंड की जानकारी देते हुए बताया कि दिल्ली के सेवानिवृत्त सीनियर रेडियोलजिस्ट यहाँ अपनी सेवाएं दे रहे हैं। जिसमे आमजन को बहुत कम कीमत पर कलर डप्लर अल्ट्रासाउंड की सुविधा दी जाएगी। इस अवसर पर प्रभारी सीएमएस ड़ एसपी त्रिपाठी, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, दलीप सिंह खेतवाल, इंद्र सिंह परिहार, बाला दत्त तिवारी , कैप्टन द्गिम्बर परिहार, आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *