डीएम ने किया पशुपालकों को सम्मानित

Spread the love

पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक दौला में विशाल पशु मेला लगा, जिसमें क्षेत्र के किसानों ने अपने पशुओं के साथ भाग लिया। डीएम ने उन्नत पशुपालकों को सम्मानित किया। गाय वर्ग में सविता नगरकोटी को पहला स्थान मिलने पर 5100 पुरस्कार राशि देकर सम्मानित किया गया। दूसरे स्थान पर रहे अर्जुन को 2500, तीसरे स्थान पर रहीं बसंती देवी को 2100की पुरस्कार राशि मिली। पशुपालन विभाग की तरफ से लगे पशु मेले का शुभारंभ डीएम आनंद स्वरूप ने किया। उन्होंने विभाग के इस प्रयास की जमकर सराहना की। कहा सीमांत जिला पशुपालन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण हैं। यहां के किसान उन्नत व वैज्ञानिक तरीके से पशुपालन कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। मेले में शामिल जिपं सदस्य भावना ने कहा किसानों को प्रोत्साहित करने की यह सराहनीय पहल है। नैनीताल से यहां पहुंचे पशुपालन विभाग के सहायक निदेशक डॉ. बीसी कर्नाटक ने किसानों को योजनाओं की जानकारी दी। सीवीओ डॉ. विद्यासागर कापड़ी ने कहा पशु मेला किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए चलाई जा रही सरकारी योजना का हिस्सा है, इसका लाभ उन्हें लेना चाहिए। उपमुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज जोशी ने पशुपालन के वैज्ञानिक तरीके बताए। मेले में सविता नगरकोटी की गाय चैंपियन रहीं। अर्जुन देवलाल की गाय को दूसरा, बसंती देवी की गाय को तीसरा स्थान मिला। बछिया वर्ग में कमला नगरकोटी पहले, हरीश चंद्र दूसरे व रेनू कापड़ी तीसरे स्थान पर रहीं। डीएम ने किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। डॉ. मनोज जोशी, डॉ.सौरभ, डॉ. लाल सिंह, डॉ.फरहीन, डॉ. ममता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस मौके पर गजेंद्र सिंह, ओम प्रकाश, शांति देवी, नीतू नगरकोटी, माधवी देवी, मीना नगरकोटी सहित कई लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *