डीएम ने किया ग्राम प्रधान बणास तल्ला को निलंबित

Spread the love

वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर लगाई रोक
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान ने यमकेश्वर ब्लाक की ग्राम पंचायत बणास तल्ला की ग्राम प्रधान को जांच में पाई गई वित्तीय अनियमितताओं के बाद निलंबित कर दिया है। डीएम ने वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगा दी है। अंतिम जांच पीडी डीआरडीए को सौंपते हुए ग्राम पंचायत के कामों का जिम्मा तीन सदस्यीय समिति को सौंपा गया है।
इस मामले में ग्रामीणों ने प्रधान पति द्वारा करवाएं गए निर्माण और विकास कार्यों को लेकर शिकायत की थी। शिकायत की एडीएम को जांच सौंप गई, जिसमें प्रथम दृष्टा वित्तीय अनियमितताओं की पुष्टि हुई। ग्राम पंचायत बणास तल्ला की ग्राम प्रधान संगीता देवी के विरुद्ध जांच के बाद यह कदम उठाया गया है। ग्राम पंचायत में प्रधान पति ने जो निर्माण और विकास कार्य करवाएं उसको लेकर ग्रामीणों ने शिकायत जिलाधिकारी से शिकायत की थी। जांच में पाया गया कि मनरेगा योजना में श्रमिक की मौत के बाद भी मजदूरी दर्शाई गई और 5278 रुपए का भुगतान गलत किया गया। मनरेगा योजना में ही काम जहां प्रस्तावित था, उसे वहां नहीं करवाया गया। वहीं ग्राम पंचायत के मल्ल तलाई में बिना प्रस्ताव के ही यात्री शैड को तोड़ दिया गया और यहां 1.80 लाख की लागत से नया शैड बनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *