डीएम ने ली सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

Spread the love

चमोली। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। डीएम ने सभी सड़क निर्माणदायी संस्थाओं को संवेदनशील स्थलों का संयुक्त निरीक्षण कराते हुए ब्लैक स्पट का सुधारीकरण करने को कहा। साथ ही दुर्घटना संभावित स्थलों पर क्राश बैरियर, पैराफिट एवं साइनेज लगाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शुक्रवार को आयोजित बैठक में लोक निर्माण विभाग ने इस वर्ष जनवरी से अभी तक घटित सड़क दुर्घटनाओं की केस स्टडी प्रस्तुत की। बताया कि जनपद में जनवरी से अब तक 12 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं, जिनमें 12 व्यक्तियों की मृत्यु और 27 व्यक्ति घायल हुए हैं। इन 12 सड़क दुर्घटनाओं में से 9 दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रीयल जांच कर ली गई है और 3 दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सुरक्षित यातायात एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए प्रभावी कार्रवाई करते हुए लोगों को सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूक किया जाए। सड़क दुर्घटनाओं की मजिस्ट्रेटी जांच में जो कमियां सामने आयी है, उनको तत्काल दूर करें। बैठक में एनएच के अधिशासी अभियंता के उपस्थित न रहने पर उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बैठक में अपर जिलाधिकारी ड अभिषेक त्रिपाठी, एसडीएम कुमकुम जोशी, एसडीएम रविंद्र ज्वठा, एसडीएम संतोष कुमार पांडेय, सीओ पुलिस नताशा सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि अमित कुमार पटेल, आरटीओ जेएस मिश्रा सहित लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ के सभी डिवीजन के अधिकारी उपस्थित थे।
ओवर स्पीड में 44 के चालानरू पुलिस उपाधीक्षक एवं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि जनवरी से मई तक ओवर स्पीड के 44, ओवरलोडिंग में 1, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर 3, शराब पीकर वाहन चलाने पर 8, बिना हेलमेट के 40, सीट बेल्ट 288, बिना डीएल 90, परिमिट 17, बिना फिटनेस 19, यात्री वाहनों मे ओवरलोड 18, व प्रदूषण में 45 चालान किया गया। जिसमें 18़67 लाख जुर्माना वसूल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *