जिले में रोपी जायेंगी एक लाख पौध – डीएम

Spread the love

उत्तरकाशी। जिले में हरेला पर्व उत्साह के साथ मनाया गया, वन विभाग के तत्वावधान में धनपुर गांव के समीप पौधरोपण कार्यक्रम में डीएम अभिषेक रुहेला ने रुद्राक्ष और बांज की पौध रोपित कर हरेला पर्व का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इस वर्षाकाल में करीब 1 लाख से अधिक पौध रोपित की जाएगी। शनिवार को जिले के सभी विकास खंडों, तहसील स्तर एवं विद्यालयों के साथ ही वन, षि, उद्यान विभाग सहित स्वयं सेवी संस्थाओं, अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण कर हरेला कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीएम अभिषेक रूहेला ने कहा कि पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए ग्रामीणों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसलिए जिले में जिन ग्रामीण क्षेत्रों में पौधरोपण कार्य हो रहा है,उसकी अपनी देख-रेख में निगरानी रखी जाए। ताकि आने वाले समय में ग्रामीण उसका लाभ ले सकें।डीएम ने कहा कि हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश जनपद के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचा है। हर नागरिक को पर्यावरण के संवर्धन और संरक्षण का प्रयास करना चाहिए। कहा गांव में आजीविका को बढ़ावा देने हेतु भरसक प्रयास किया जाएगा। पारम्परिक खेती के इतर नकदी फसलों एवं दुग्ध उत्पादन,मौन पालन के कार्यों को व्यापक स्तर पर किया जाय। इस अवसर पर एसडीएम मीनाक्षी पटवाल, डीडीओ केकेपंत, सीएचओ ड़ रजनीश सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर जोशी, पर्यावरण प्रेमी प्रताप मटूड़ा, आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल, गोपाल राणा सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *