बिग ब्रेकिंग

दो महिला हॉकी खिलाड़ी संक्रमित, राज्यस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता स्थगित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

देहरादून। काशीपुर की दो महिला हॉकी खिलाड़ियों के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद अल्मोड़ा में होने वाली राज्यस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता स्थगित कर दी गई है। अल्मोड़ा स्टेडियम में शुक्रवार से आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय 7-ए साइड महिला हॉकी प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचीं काशीपुर की दो खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया। इसके बाद इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने आईं सभी खिलाड़ियों को एहतियातन कोरोना जांच के लिए बेस अस्पताल भेजा गया। खिलाड़ी के ठहरने के स्थानों को सेनेटाइज किया गया है। पॉजिटिव पायी गईं दोनों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में रखा गया है। ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के तहत जिला प्रशासन और विक्टोरिया क्लब के संयुक्त तत्वावधान में 7-ए साइड प्रदेश स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता शुक्रवार से शुरू होनी थी। इसके लिए प्रदेश के अलग-अलग स्थानों से 10 टीमों की 150 से अधिक महिला खिलाड़ी और अन्य संबंधित लोग यहां पहुंच चुके थे। स्थानीय स्टेडियम में इसका शुक्रवार शाम से उद्घाटन होना था। काशीपुर की दो खिलाड़ियों ने यहां आने से पहले कोरोना जांच करवाई थी, जिसकी रिपोर्ट उनके यहां पहुंचने के बाद मिली। जानकारी सामने आने के बाद आयोजकों में हड़कंप मच गया। आयोजकों ने उक्त दोनों खिलाड़ियों को आइसोलेशन में भेजकर अन्य खिलाड़ियों को कोरोना की रैंडम जांच के लिए बेस अस्पताल भेजा है। साथ ही इस प्रतियोगिता को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।
आज शुक्रवार से आयोजित होने वाली राज्यस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में दो खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। संक्रमित को दोनों महिला खिलाड़ियों को पृथकवास में भेज दिया गया है, फिलहाल यह प्रतियोगिता स्थगित दी गई है। एहतियातन सभी खिलाड़ियों की दोबारा कोरोना जांच करायी जा रही है। सभी खिलाड़ियों की जांच रिपोर्ट आने तक प्रतियोगिता को रोक दिया गया है। सब प्रतिभागियों की कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे फैसला लिया जाएगा। -मनोज सिंह पवार, आयोजक, राज्यस्तरीय महिला हॉकी प्रतियोगिता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!