समीक्षा बैठक में शामिल नहीं होने वाले अधिकारियों से जबाब तलब

Spread the love

-अधिकारियों की लापरवाही पर डीएम ने कड़ी नाराजगी भी जाहिर की
नई टिहरी। डीएम इवा श्रीवास्तव ने मुख्य सचिव की वीसी से सम्बंधित बैठक में शामिल न होने पर जनपद के दो दर्जन से अधिक अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर जवाब मांगा है। जबाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी है। अधिकारियों की इस लापरवाही पर डीएम ने कड़ी नाराजगी भी जाहिर की है।ैबीती 13 जुलाई अपराहन 4 बजे मुख्य सचिव की अध्यक्षता में वीसी के माध्यम से विभिन्न विभागों से सम्बंधित एजेंडा बिंदुओं के सम्बंध में समीक्षा बैठक की जानी थी। जिसकी समीक्षा के लिए डीएम ने दोपहर ढाई बजे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक नियत की थी। जिसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक, उरेडा के परियोजनाधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक निदेशक मत्स्य, सहायक निदेशक डेयरी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला सेवायोजन अधिकारी, ईई लोनिवि नई टिहरी, नरेंद्रनगर, कीर्तिनगर, देवप्रयाग, घनसाली और थत्युड़, ईई जल निगम नई टिहरी, चंबा, देवप्रयाग, घनसाली, मुनिकीरेती, ईई जल संस्थान नई टिहरी, घनसाली व देवप्रयाग , ईई लद्यु सिंचाई, ईई पीएमजीएसवाई द्वितीय नई टिहरी, चंबा व नरेंद्रनगर ने प्रतिभाग नहीं किया। जबकि बैठक की सूचना अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप पर प्रोपर दी गई थी। डीएम इवा श्रीवास्तव ने इन सभी अधिकारियों से तीन दिनों के भीतर मुख्य सचिव से सम्बंधित बैठक में प्रतिभाग न करने पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुये जबाब मांगा है। संतोषजनक जबाब न देने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *