शराब पीकर वाहन ना चलाएं और ना ही ओवर लोडिंग करें

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : मंगलवार को थाना परिसर में सिविल लाइजनिंग ग्रुप सदस्यों की बैठक का आयोजन किया गया। थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालो पर भी नजर रखने की बात कही। कहा कि कोई भी शराब पीकर वाहन का ना चलाए और ना ही ओवरलोडिंग करे।
बैठक में पार्किंग, यातायात समस्या के साथ जनता और पुलिस के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर विचार विमर्श किया गया। थानाध्यक्ष दीपक तिवारी ने ग्रुप सदस्यों का स्वागत करते हुए पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य स्थापित करने पर जोर दिया। कहा कि ग्रुप का गठन इसलिए किया गया है कि जनता का सहयोग पुलिस को मिलता रहे। साथ ही कई मामलों में पुलिस आसानी से जनता की सहायता ले सके। उन्होंने क्षेत्र में नशे का कारोबार करने वालो पर भी नजर रखने की बात कही। कहा कि कोई भी शराब पीकर वाहन का ना चलाए और ना ही ओवरलोडिंग करे। इसके अलावा अतिक्रमण व कोई भी बाहर से आने वाले लोगों के सत्यापन, सड़क सुरक्षा नियम आदि विषय पर चर्चा की गई। इस अवसर पर व्यापार संघ के अध्यक्ष जयदीप नेगी, कोषाध्यक्ष सुनील डंडरियाल, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष प्रवीण सिंह नेगी, पुष्पेंद्र राणा, नीरज लिंगवाल, सत्यनारायण बेदी, वेद प्रकाश वर्मा, डबल मियां आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *