सीडीएस बिपिन रावत के निधन से शोक में डूबा कोटद्वार, आज बंद रहेगा बाजार

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सीडीएस बिपिन रावत के निधन से कोटद्वार में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी है। विभिन्न संगठनों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। वहीं, नगर उद्योग व्यापार मंडल कोटद्वार ने सभी व्यापारियों से देश की इस अपूर्णीय क्षति पर शोक व्यक्त करते हुए गुरुवार को (आज) प्रतिष्ठान बंद रखने की अपील की है। साथ ही सुबह 11 बजे झंडा चौक पर स्व. बिपिन रावत को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए एकत्रित होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *