कोटद्वार-पौड़ी

उत्कृष्ट कार्यों के लिए महिलाओं को किया सम्मानित

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए क्षेत्र की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाएं बेहतर कार्य कर रही हैं।
बुधवार को नगर निगम के प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम में शैलेंद्र सिंह बिष्ट गढ़वाली ने महिलाओं को जूट का बैग, कैलेंडर, सैनिटाइजर और चाबी का छला भेटकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं द्वारा बनाए गए उत्पाद लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं। जिससे इन महिलाओं की आजीविका भी चल रही है। कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं की प्रत्येक क्षेत्र में सहभागिता बढ़ाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस मौके पर मनोज कुमार, राज कुमार, लक्ष्मी नेगी, जयश्री देवी, भारती देवी, मीना देवी, चंद्रकला, पूनम, पंकज भाटिया, कमल नेगी, विजय पोखरियाल, सुरेश शर्मा, अमित नेगी, दिनेश रावत, देवेन्द्र गुसाईं आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!