विद्यालय के लिए दान की भूमि

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार: ग्राम डाबरी पल्ली, पट्टी बिचला बदलपुर निवासी स्व. चंद्रमणि घिल्डियाल के पुत्रों ने अपने पूर्वजों की स्मृति में अपनी पैतृक भूमि राजकीय इंटर कॉलेज डाबरी को दान की है।
प्रधानाचार्य अशोक कुमार द्विवेदी ने बताया कि स्व.चंद्रमणि घिल्डियाल के पुत्र दीवाकर, प्रभाकर, सुशील, भास्कर व अनिल घिल्डियाल ने अपने पूर्वजों की याद में भूमि विद्यालय को दी है। भूमि हस्तांतरण का कार्य तहसील परिसर लैंसडौन में किया गया। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक दीपक गुसाईं, अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष बलदेव सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *