प्रोटीन युक्त चावल को प्लास्टिक का न समझें: सुरेंद्र सिंह

Spread the love

काशीपुर। भारतीय खाद्य निगम के सहायक महाप्रबंधक ने निगम के गोदाम का निरीक्षण कर अनाज की गुणवत्ता जांचने के साथ ही रखरखाव की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधीनस्थों को अनाज का सही से रखरखाव करने के निर्देश दिए। मंगलवार को भारतीय खाद्य निगम के सहायक महाप्रबंधक ड़ सुरेंद्र सिंह बेरिया रोड स्थित भारतीय खाद्य निगम के गोदाम पहुंचे। उन्होंने भारतीय खाद्य निगम के गोदामों में रखे अनाज की बारीकी से जांच की। साथ ही अधीनस्थों को अनाज का सही से रखरखाव करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि भारतीय खाद्य निगम के गोदाम में आने वाले अनाज का अनलाइन रजिस्ट्रेशन करने के बाद उसे सुरक्षित गोदाम में रखा जाता है और समय-समय पर अनाज का सैंपल लिया जाता है। जिसकी लैब से जांच कराई जाती है। बताया कि पिछले दो वर्षों से भारत सरकार के निर्देश पर प्रोटीन युक्त चावल बनाकर सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मदद से लोगो को वितरण किया जा रहा है। कहा कि लोग प्रोटीन युक्त चावल को प्लास्टिक का न समझें। बताया कि एफसीआई के इस गोदाम की क्षमता 12528 एमटी है। जिसमें 7224 एमटी खाद्यान्न सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि आगामी वर्ष के लिये इस गोदाम में 5300 एमटी का स्थान अभी बचा हुआ है। यहां गोदाम प्रभारी सुरेंद्र सिंह कुंवर, दानिश, संचित कुमार, वत्सल, सोहन सिंह आदि रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *