शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म

Spread the love

विकासनगर। सेलाकुई थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि संबंध बनाने के बाद आरोपी शादी से मना कर रहा है और किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाने में दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया कि वह दो महीने से मोहित पुत्र प्रकाश भट्ट के साथ रिलेशन में थी। मोहित ने शादी करने और साथ रहने का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। बताया कि दो अक्तूबर को मोहित ने चोट लगने का बहाना बनाकर उसे सेलाकुई स्थित एक होटल में बुलाया। जब वह होटल पहुंची तो मोहित ठीक था। उसने वहां उसका फोन छीन लिया और होटल में ही रुकने के लिए कहने लगा। जब वह जाने लगी तो उसने जबरन रोक लिया। इसके बाद उसने उसे शराब पिलाई और रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि अगले दिन आरोपी उसे लेकर घर आ गया और मेरी मां के सामने बैठ कर शादी की बात करने लगा। मां ने जब उसे परिजनों से बात कराने को कहा तो उसने विश्वास दिलाने के लिए किसी मामा से बात करवाई। लेकिन दूसरे दिन वह शादी करने से मुकर गया। धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी से बात की तो उसे व उसके घरवालों को जान से मरवा देगा। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के बाद आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *