कानून को हाथ में न लें युवा

Spread the love

अग्निपथ योजना को लेकर पुलिस ने ली कोचिंग सेंटर के छात्रों की बैठक
जयन्त प्रतिनिधि
सेना भर्ती के लिए केंद्र सरकार की ओर से बनाई गई अग्निपथ योजना के संबंध में बुधवार को पुलिस ने क्षेत्र के कोचिंग सेंटर में पढ़ने वाले युवाओं की बैठक ली। कहा कि योजना के विरोध में युवा किसी भी प्रकार कानून को अपने हाथ में न लें। यदि कोई भी युवा उपद्रव फैलाता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
बुधवार को वरिष्ठ उपनिरीक्षक जगमोहन रमोला ने क्षेत्र के कोचिंग सेंटर में युवाओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि देश में कुछ युवा अग्निपथ योजना के विरोध में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। जिससे देश को काफी अर्थिक नुकसान हो रहा है। कहा कि आंदोलन के नाम पर किसी भी तरह का उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी युवा के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है तो वह सरकारी नौकरी नहीं कर सकता। इसलिए युवा कोई भी ऐसा काम न करें जिससे कानून व्यवस्था बिगड़े। उन्हांने कोचिंग सेंटर संचालकों से भी युवाओं का बेहतर मार्ग दर्शन करने की बात कही। कहा कि युवा किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आकर अपना भविष्य बर्बाद न करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *