बबी कटारिया के खिलाफ गैर-जमानती वरंट जारी, गिरफ्तारी को हरियाणा रवाना हुई दून पुलिस

Spread the love

देहरादून। देहरादून की सड़क पर ट्रैफिक रोककर शराब पार्टी करने वाले यूट्यूबर बबी कटारिया की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। पहले से लोगों की आलोचना झेल रहे बबी के खिलाफ र्केट पुलिस ने गैर जमानती वारंट हासिल कर उसकी गिरफ्तारी की कोशिशें शुरू कर दी हैं। बबी कटारिया के खिलाफ पुलिस को धमकाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए हरियाणा रवाना हो गई है। बता दें कि पिछले सप्ताह बबी कटारिया का सड़क पर शराब पीते वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो जब डीजीपी अशोक कुमार के पास पहुंचा तो उन्होंने एसएसपी देहरादून को कार्रवाई के आदेश दिए थे। पुलिस ने प्राथमिक जांच की तो पता चला कि वीडियो देहरादून के किमाड़ी मार्ग का है। घटना के वक्त बबी कटारिया के साथ उसका दोस्त भी था। इस मामले में र्केट थाने में केस दर्ज हुआ था। पुलिस ने पूछताछ के लिए कटारिया को नोटिस भेजा था, लेकिन तीन बार नोटिस भेजे जाने पर भी कटारिया पुलिस के सामने पेश नहीं हुआ। ना ही नोटिस का कोई जवाब ही आया। बबी कटारिया के खिलाफ रास्ता रोकने, सार्वजनिक उपद्रव, नशे की हालत में किसी सार्वजनिक स्थान पर जाने, इंटरनेट पर ऐसी सामग्री प्रसारित करने, जो समाज के लिए गलत हो समेत कई धाराओं में केस दर्ज हुआ है। र्केट इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि बबी कटारिया 23 जुलाई को देहरादून आया था। यहां वह अपने मित्र गौरव खंडेलवाल के साथ ठहरा था। 25 जुलाई को उसने किमाड़ी मार्ग पर ट्रैफिक रोककर वहां न सिर्फ शराब पी बल्कि उतावलेपन में बाइक भी दौड़ाई। दोनों ओर ट्रैफिक रोका गया था। कटारिया को बार-बार नोटिस भेजे गए। मगर, उसने गंभीरता से नहीं लिया। अब कोर्ट से उसकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट हासिल किया गया है। कटारिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता है। बडी बिल्डर है और एक प्रोटीन उत्पाद का ब्रांड एंबेसडर भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *