दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्यवाही की जाय

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार।
स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति ने गैरसैंण में महिला आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज करने वाले दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है। समिति के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह नेगी ने संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार स्वरूप घाट (नन्दप्रयाग) जनपद चमोली की जनता सड़क की चौड़ीकरण की मांग को लेकर शांतिपूर्वक आंदोलन कर रही थी। लेकिन पुलिस प्रशासन ने आंदोलनकारियों पर लाठी चार्ज कर दिया और वाटर केनन का प्रयोग कर दमनात्मक कार्यवाही की गई। जिससे प्रदेश की जनता में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि जनता की आवाज को दबाना लोकतंत्र की हत्या है। साथ ही संवैधानिक नियमों का उल्लंघन है। बैठक में गजे सिंह रावत, चद्र सिंह नेगी, कुंवर सिंह, नारायण सिंह, राजेन्द्र सिंह नेगी, राजेन्द्र सिंह नेगी, त्रिलोक सिंह नेगी, गंभीर सिंह असवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *