अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होगी प्रतियोगिताएं
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में महिला सामाजिक संस्था कोटद्वार एवं भाबर यूथ क्लब की ओर से 7 और 8 मार्च को विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जायेगा। पार्षद सौरव नौडियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 7 मार्च को दुर्गापुर चौराहा निकट शंकर मार्केट में रस्सा कस्सी, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, सुई धागा दौड़, बोरी दौड़, मेंहदी, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 8 मार्च को थड्यिा, चौफला प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। सांस्कृतिक विभाग उत्तराखड की टीम मनसार सांस्कृतिक मंच द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेगें। प्रतियोगिता में पहले पंजीकरण कराने वाली 50 कीर्तन मंडलियां प्रतिभाग करेगी।