प्रदेश का बेहतर विकास कर रही डबल इंजन की सरकार

Spread the love

भाजपा के प्रदेश मंत्री गुरविंद सिंह चंडोक ने की पत्रकारों से वार्ता
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भाजपा के प्रदेश मंत्री गुरविंद सिंह चंडोक ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन की सरकार प्रदेश का बेहतर विकास कर रही है। गरीब व असहाय व्यक्तियों के लिए लगातार योजनाएं बनाई जा रही है। आने वाले दिनों में उत्तराखंड विकास का नया इतिहास लिखेगा।
गुरुवार को भाजपा जिला कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए प्रदेश मंत्री ने यह बात कही। कहा कि कुछ दिन पूर्व सरकार ने प्रत्येक जिले के केंद्र में बहुउद्देशीय शिविर लगाया था। शिविर के माध्यम से जनता की समस्याओं का निराकरण किया गया। यही नहीं युवाओं को बेहतर रोजगार उपलब्ध हो इसके लिए जगह-जगह रोजगार मेले भी आयोजित किए जा रहे हैं। सरकार दिव्यांग, बुजुर्ग व महिलाओं के हितों को लेकर कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। मेधावी बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए छात्रवृत्ति योजना चलाई जा रही है। अब तक सैकड़ों विद्यार्थी इस योजना का लाभ भी उठा चुके हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार आने के बाद अपराध भी कम हुआ है। भ्रष्टाचार पर भी सरकार लगातार प्रहार कर रही है। लोग लगातार संगठन से जुड़ रहे है। संगठन से जुड़ने वालों में सबसे अधिक संख्या युवाओं की है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष पंकज भाटिया, जिला मीडिया प्रभारी विनोद रावत, जगमोहन सिंह रावत, शांतनु रावत, सुरेंद्र सिंह आर्य, अनिल रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *