कोटद्वार-पौड़ी

स्थापना दिवस पर संगठन की मजबूती का लिया संकल्प

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

भारतीय जनता पार्टी की ओर से मनाया गया संगठन का स्थापना दिवस
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
गुरुवार को स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में प्रदेश मंत्री गुरमीत सिंह चंडोक, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने पार्टी का ध्वज फहराया। इसके उपरांत आयोजित बैठक में पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की मजबूती का संदेश दिया। वक्ताओं ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश का सबसे बड़ा संगठन है। पार्टी को खड़ा करने के लिए कई कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने संघर्ष किया। कार्यककर्ताओं की मेहनत का ही परिणाम है कि आज देश के सबसे अधिक राज्यों में भाजपा की सरकार है। देश की सत्ता में बैठी भाजपा लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। प्रदेश में भी भाजपा विकास के नए आयाम गढ़ रही है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर भाजपा सत्ता तक पहुंचे इसके लिए कार्यकर्ताओं को मेहनत करनी होगी। इस दौरान आम जन तक सरकारों की योजनाओं को भी पहुंचाने की अपील की गई। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अनिल रावत, सुरेंद्र सिंह, पंकज भाटिया, शांतनु रावत, मोहम्मद नूरुद्दीन, विनोद रावत, दर्शन सिंह बिष्ट, मीनू डोबरियाल, जगमोहन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!