कोटद्वार-पौड़ी

श्रीनगर में दर्जनों लोगों ने भाजपा का दामन थामा

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

श्रीनगर गढ़वाल : भाजपा श्रीनगर मंडल के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा का दामन थामा। भाजपा श्रीनगर मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की उपस्थिति में व्यापारी, अल्पसंख्यक एवं सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए लोग भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा से कई लोग भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा से जुड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहाकि भाजपा के प्रति लोगों की रूचि को देखते हुए लोकसभा चुनाव से पहले अलग-अलग मंडलों में कार्यक्रम रखकर सभी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। साथ ही पौड़ी भाजपा जिलाध्यक्ष सुषमा रावत ने कहा कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में डॉ. धन सिंह रावत के द्वारा कराए जा रहे कार्यों के कारण ही लोगों में भाजपा के प्रति रूचि बढ़ी है। भाजपा में शामिल होने वालों में श्रीकोट गंगा नाली की दो बार प्रधान राजेश्वरी रावत, गंगा आरती समिति के अध्यक्ष प्रेम बल्लभ नैथानी, मथुरा प्रसाद सिलोड़ी, रंगकर्मी विमल बहुगुणा और अन्य लोग रहे। इस मौके पर जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र रावत, लखपत भंडारी, मंडल अध्यक्ष जितेंद्र धिरवांण, ऊषा कंडारी, वासुदेव कंडारी, दिनेश असवाल, सुधीर जोशी आदि मौजूद रहे। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!