नैनीताल। नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा हृदयेश ने अपनी निधि से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नई बस्ती वनभूलपुरा के लिए मेडिकल उपकरण, 5 बेड, 10 ऑक्सीजन सिलेंडर और 15 ऑक्सीजन फ्लो मीटर उपलब्ध कराने के लिए धनराशि मंजूर की है। डॉ. इंदिरा ने कहा कि मेडिकल उपकरणों आदि की व्यवस्था के लिए वे आगे भी मदद उपलब्ध कराती रहेंगी।