Uncategorized

पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी पूर्व पीएम राजीव गांधी को श्रद्धांजलि

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

पिथौरागढ़। पूर्व पीएम राजीव गांधी की कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चित्र में पुप्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। कार्यकर्ताओं ने कोरोना काल में गरीब व असहायों की मदद करने का संकल्प लिया। इस दौरान पूर्व विधायक चारु चंद्र ओझा को भी याद किया गया। पिथौरागढ़ के तिलढुकरी स्थित कांग्रेस कार्यालय में पूर्व पीएम स्व.राजीव गांधी को याद किया। जिसमें पूर्व विधायक मयूख महर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश के विकास में अहम योगदान दिया। संचार क्रांति के बदौलत ही प्रत्येक परिवार व बच्चे के पास मोबाइल है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष त्रिलोक सिंह महर ने कहा कि युवाओं को मताधिकार दिलवाने के लिए उन्होंने कार्य किया। पूर्व कांग्रेस प्रवक्ता मथुरा दत्त जोशी व खीमराज जोशी ने कहा कि आधुनिक भारत के निर्माण,सूचना क्रांति सहित अन्य विकास कार्यों को करवाने में उनका अहम योगदान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!