डॉ. मैठाणी उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित

Spread the love

श्रीनगर गढ़वाल : सरस्वती विद्या मंदिर हाईस्कूल श्रीनगर के प्रधानाचार्य डॉ. मुकेश चंद्र मैठाणी को उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की ओर से उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान-2026 से सम्मानित किया गया। रामनगर में परिषद के सभागार में बीते शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में डॉ. मैठाणी को सामाजिक विज्ञान विषय में हाई स्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय के विद्यार्थियों की ओर से शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने पर उन्हें यह सम्मान दिया गया। सचिव उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी व कौशल एकेडमी इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के निदेशक डॉ. गिरीश घुगत्याल ने उन्हें यह पुरस्कार दिया। डॉ. मैठाणी को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान मिलने पर विद्यालय प्रबंधन समिति, अभिभावकों एवं क्षेत्रवासियों ने प्रसन्नता व्यक्त की। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *