देश रत्न सम्मान से डा. मनीष सम्मानित

उत्तरकाशी : गाजणा पट्टी के ब्रह्मपुरी गांव निवासी व दंत चिकित्सक डा. मनीष भट्ट को देश रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सम्मान नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में भारत युवा वेलफेयर एसोसिएशन ने प्रदान किया है। पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से डॉ. भट्ट चिकित्सा पेशे से जुड़े हैं। 2008 से उन्होंने उत्तरकाशी में फार्मेसी के माध्यम से लोगों की सेवा की। 2010 में आपातकालीन 108 सेवा में भी काम किया। 2021 में कोविड के दौरान अपनी जान की परवाह किए बिना उन्होंने ऋषिकेश अस्पताल में भी लोगों की सेवा की। भट्ट वर्तमान में इंडियन डेंटल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष डॉ. भट्ट अपनी पत्नी डॉ. पूजा भट्ट के साथ पिछले पांच वर्षों से ऋषिकेश में निजी क्लीनिक और इंप्लांट सेंटर का संचालन कर रहे हैं। जहां दोनों पति-पत्नी जरूरतमंद लोगों की नि:शुल्क सेवा करते हैं। इसके अलावा गांव में भी समय-समय पर कॅरिअर काउंसलिंग कार्यक्रमों का आयोजन कर युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। (एजेंसी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *