किसी का दुख दूर करना सच्ची पूजा है: डॉ. पण्ड्या

Spread the love

हरिद्वार। शांतिकुंज में अगले वर्ष में गायत्री परिवार की संस्थापिका माता भगवती देवी शर्मा का जन्मशताब्दी वर्ष मनाएगा। इसके अंतर्गत अनेक रचनात्मक एवं सुधारात्मक गतिविधियां देश-विदेश में संचालित हो रही हैं। इन्हीं गतिविधियों में से एक है माता भगवती देवी अन्नपूर्णा योजना। गायत्री परिवार प्रमुख डॉ. प्रणव पण्ड्या ने बताया कि सेवा ही सच्ची साधना है। माता भगवती देवी शर्मा के जीवन का मूल मंत्र ही है, किसी का दुःख दूर करना ही सच्ची पूजा है। इस अभियान के माध्यम से उनका जीवनदर्शन जन-जन तक पहुंच रहा है। शैलदीदी ने बताया कि अन्न का दाना सर्वोत्तम दानों में से एक है। यह अभियान हमारे संस्कारों और परंपराओं को जीवंत और मानवीय मूल्यों को मजबूत करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *