व्यापारियों के हित में शहर व्यापार मंडल काम करेगा: मृदुल

Spread the love

हरिद्वार। शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार की नवगठित कार्यकारिणी का स्वागत कटहरा बाजार व्यापार मंडल के सदस्यों ने रविवार को माल्यार्पण कर किया। शहर अध्यक्ष मृदुल कौशिक ने कहा कि व्यापारी हित ही सर्वोपरि होता है। व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्याओं का सामना न करना पड़े शहर व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार इस दिशा में कार्य करता रहेगा। इस मौके पर संरक्षक सतीश विरमानी, कटहरा बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष हर्ष वर्मा, महामंत्री विवेक वर्मा, कोषाध्यक्ष सुमित अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष कमल अरोड़ा, उपाध्यक्ष सनी, भारत भूषण, लोकेश मेहता और व्यापार मंडल मध्य हरिद्वार के महामंत्री सतीश भाटिया, उपाध्यक्ष राजेश कश्यप, पराग चाकलान, शहर मंत्री कार्तिक शर्मा, कोषाध्यक्ष आकाश चौहान आदि उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *