डॉ. हरक सिंह रावत आज शिवपुराण कथा व रामलीला में करेंगें शिरकत

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार। प्रदेश के काबीना मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत अपने दो दिवसीय जनपद भ्रमण कार्यक्रम के तहत आज रविवार को पश्चिमी झण्डीचौड़ विश्वकल्याण हेतु शिवपुराण कथा में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात् डॉ. रावत बाजार झण्डीचौड़ में प्रकाश चन्द्र टम्टा के प्रदेश कार्यकारिणी में सदस्य मनोनयन होने पर क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे। इसके बाद अनामिका वैडिंग प्वांइट किशनपुर कोटद्वार में भाजपा कार्यकर्ता एवं बूथ संयोजकों से विचार-विमर्श तथा किशनपुर में आयोजित रामलीला मंचन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग करेंगे।
सोमवार को डॉ. रावत कालागढ़ में विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित बहुउद्देशीय शिविर का शुभारम्भ करेंगे एवं जनता दरबार में जनता की समस्याओं को सुनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *