चम्पावत के गांवों में पेयजल समस्या बढ़ी

Spread the love

 

चम्पावत। गर्मी के बढ़ते ही पहाड़ी क्षेत्रों में पानी की समस्याएं विकराल रूप धारण करने लगी हैं। चम्पावत जिले के कठनौली निवासी कमल भट्ट ने बताया कि उनके गांव में बीते एक माह से समस्या बनीं हुई है। उन्होंने कहा कि उनके गांव में एक ही पेयजल लाईन है। गर्मी के सीजन आते ही उसमें से कई घंटों में 1 गैलन पानी निकलता है । गांव में 50 से करीब 60 परिवार रहते हैं जिनमें 350 तक की आबादी है। वहीं कठाड़ गांव में भी बढती गर्मी से पेयजल की समस्या बढ़ रही है। नवीन महर, महेश महर ने बताया कि गांव में नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *