कंजाबाग में हुई लाखों की चोरी में , मुकदमा दर्ज

Spread the love

रुद्रपुर। पुलिस ने कंजाबाग में अरायजनवीस के घर का ताला तोड़कर हुई चोरी के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मंगलवार को दिनदहाड़े चोरों ने घर में रखे नौ तोले सोने के जेवरात और कीमती साड़ियां चोरी कर ली थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी है।कंजाबाग निवासी सुरेश जोशी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि मंगलवार को उसकी पत्नी व बच्चे स्कूल गए थे। इसके बाद वह मकान में ताला लगाकर तहसील आ गया। जब पत्नी व बच्चे दोपहर में घर पहुंचे तो देखा कि गेट का ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने अलमारी में रखे सोने के जेवर जिसमें साढ़े तीन तोला हाथ की पोंची, ढ़ाई तोले का गलोबंध, आधा तोला मांग टीका, डेढ़ तोला नाक की नथ, दो तोला कान का कुंडल, आधा तोला अंगूठी और 12 कीमती साड़ियां, पीतल व तांबे के बर्तन चोरी कर लिए गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *