जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूडी ने कहा कि शहर में पेयजल समस्या से निराकरण के लिए चार ओबर हैड टैंक व नई पाईप लाइन का निर्माण डीएमएस प्रणाली से करवाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिए है।
विधानसभा अध्यक्ष ने अपने शासकीय आवास में उत्तराखंड अर्बन सैक्टर डप्लामेंट ऐजेंसी वाह्रय साहायतीत परियोजना (एडीबी) के अधिकारियों के साथ बैठक की। ऋतु खण्डूडी भूषण ने कहा कि कोटद्वार नगर निगम के वार्ड-4 से वार्ड न. 26 तक पुराना नगर क्षेत्र कोटद्वार में सम्पूर्ण जल वितरण प्रणाली में चार ओबर हैड टैंक के निर्माण व नई पाईप लाईन का निर्माण डीएमएस प्रणाली से करावाया जाएगा। नयी तकनिकी इस्काडा प्रणाली के प्रयोग से ट्यूबवैल के साथ पाईप लाईनों की देखरेख होगी। इससे लीकेज का पता समय पर चल जायेगा। वीपीआरएल कम्पनी इस परियोजना की मेंटनेस संचालन संरक्षण 18 वर्ष तक करेगी। बताया कि इस पेयजल योजना से 22 हजार परिवारों को नये कनेक्शन की सुविधा मिलेगी, साथ ही कोटद्वार शहर को जल संकट की समस्या से काफी हद तक निजात भी मिल जायेगी। बैठक में विनय मिश्रा एडिशनल प्रोग्राम डारेक्टर, जतीन सैनी परियोजना प्रबन्धक, लोकेश कुमार सहायक अभियंता, राजीव कुमार कन्सलटेंट व श्रद्धा एक्सपर्ट, आदि उपस्थित रहे।