कोटद्वार-पौड़ी

नयार नदी में गिरा वाहन, चालक की मौत

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : सतपुली क्षेत्र के अंतर्गत चौमासू मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर नयार नदी में गिर गया। हादसे में वाहन चालक की मौत हो गई। जबकि, गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना मंगलवार शाम की है। ग्राम चौमासूधार निवासी चेतन 30 वर्ष सतपुली बाजार से अपने गांव जा रहा था। वाहन में उसके के गांव का रहने वाला अरविंद 30 वर्ष भी सवार था। सतपुली से कुछ दूर चौमासू मोटर मार्ग पर अचानक वाहन अनियंत्रित हुआ और नदी में गिर गया। आसपास मौजूद लोगों की सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने राहत बचाव कार्य शुरू कर दिए। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में चेतन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल अरविंद को उपचार के लिए हंस अस्पताल पहुंचाया गया है।
फोटो: 06

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!