वाहन दुर्घटना में चालक की मौत

Spread the love

 

उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरा और पीएम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

जिला आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को एक डंपर गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरासू से डुंडा की ओर आ रहा था। इसी बीच वाहन देवीधार के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर ही पलट गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक वीर पाल सिंह पुत्र नक्शा सिंह निवासी कोरदी, गैरी, राजपूतों की जिला टिहरी गढ़वाल की मौके पर ही मौत हो गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेन्द्र पटवाल ने बताया कि वाहन में चालक के अतिरिक्त कोई ओर नहीं था।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *