महंगाई को लेकर नरेंद्रनगर में कांग्रेसियों का प्रदर्शन
नई टिहरी। जिला कांग्रेस ने पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत के नेतृत्व में देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ नरेंद्र नगर में धरना एवं प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और राज्य सरकार के खिलाफ नारे बाजी की साथ ही देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल और गैस के दामों को कम करने की मांग करते हुये प्रदर्शन किया।
बढ़ती महंगाई पर पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत ने इस मौके पर कहा कि हमारा देश और प्रदेश की दिशा और दशा दोनों खराब हो चुकी है। देश में बढ़ते पेट्रोल-डीजल और घरेलू सिलेंडर के दामों से आज देश की जनता परेशान हो चुकी है। लेकिन बीजेपी सरकार कुछ नहीं कर रही है। सभी लोग सत्ता का आनंद ले रहे हैं। जनता की कोई भी सुध नहीं ले रहा है। यदि ऐसे ही महंगाई निरंतर बढ़ती गई तो जनता सड़कों पर उतरने को बाध्य होगी। यदि समय रहते ध्यान नहीं दिया गया तो आज श्रीलंका की जो हालात है वही देश व प्रदेश के भी होंगे। इस अवसर पर पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत, उत्तम असवाल, महावीर खरोला, नगर अध्यक्ष ढालवाला मनवीर नेगी, नगर अध्यक्ष नरेन्द नगर वीरेंद्र कंडारी, राजेन्द्र राणा, दुर्गा राणा, दिनेश सकलानी, दिनेश भट्ट, कपिल जोशी, अजय रमोला, शिवम् भट्ट, सर्वेन्द्र कंडियाल, दुर्गेश उनियाल, बलदेव भंडारी, भावना जोशी, पूनम नेगी, आशा पंवार, विक्की चौहान, राजपाल नेगी, बलवंत चौहान, देवेंदु डोभाल, ब्रिज भंडारी आदि मौजूद रहे।