झमाझम बारिश से तापमान में गिरावट

Spread the love

चम्पावत। शनिवार को चम्पावत में झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई। ठंड से बचने के लिए लोग एक बार फिर से गर्म कपड़े निकालने के लिए मजबूर हुए। बारिश से फसलों को फायदा पहुंचा है। चम्पावत में शनिवार सुबह से पूर्वान्ह तक अच्छी खासी धूप निकली। इसके बाद दोपहर में हल्की बारिश हुई। कुछ देर बारिश होने के बाद दोबारा धूप खिली। अपरान्ह करीब तीन बजे यहां को मौसम फिर बिगड़ गया। आधे घंटे तक गरज चमक के साथ तेज बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। इससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। तेज बारिश होने से कई स्थानों पर नाली का गंदा पानी सड़क पर बहने लगा। इधर बारिश से खेतों में उगी फसल और सब्जियों को फायदा पहुंचा है। शनिवार को चम्पावत का न्यूनतम तापमान 14़10 डिग्री और अधिकतम 24़10 डिग्री सेल्सियस रिकर्ड किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *