उत्तराखंड

बैंक मैनेजर पर गोली चलाने वालों का नहीं लगा सुराग

Spread the love
Backup_of_Backup_of_add

काशीपुर। नैनीताल बैंक बरहैनी के शाखा प्रबंधक विवेक यादव पर हुए जानलेवा हमले के 18 दिन बाद भी पुलिस हमलावरों का पता नहीं लगा पाई है। बैंक प्रबंधक भी अब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वापस अपने घर आ गए हैं। 10 मई को नैनीताल हल्द्वानी स्टेट हाईवे पर दो हमलावरों ने कार में सवार बैंक प्रबंधक विवेक यादव को गोली मार कर उनकी हत्या का प्रयास किया था। इस घटना में विवेक यादव के पीठ में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। लोगों ने उनको सरकारी अस्पताल भर्ती कराया था। यहां से उनको हल्द्वानी भेज दिया गया था। एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। अपरेशन के बाद बीते रोज बैंक प्रबंधक विवेक यादव अस्पताल से डिस्चार्ज होकर वापस अपने घर आ गये हैं। वहीं लंबा समय बीतने के बाद भी अभी तक पुलिस पता नहीं लगा पाई है कि प्रबंधक पर हमला करने वाले कौन थे? पुलिस ने प्रबंधक और उनके ससुरालियों से भी पूछताछ कर ली है। एसएसआई विक्रम धामी ने बताया पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले का खुलासा किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!