जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : वंदे मातरम् राष्ट्रगीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत गुरूवार को भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय जयहरीखाल में गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां दीं। प्रतिभागियों ने मधुर स्वर में वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रप्रेम एवं देश भक्ति की भावना का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय का वातावरण देशभक्ति के भाव से सराबोर रहा। निर्णायक मंडल ने प्रतिभागियों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन किया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. एल.आर. राजवंशी ने विद्यार्थियों की सहभागिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय चेतना और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ. शिप्रा, डॉ. अर्चना नौटियाल, डॉ. सत्य नंदन भगत, डॉ. दुर्र्गा रजक, डॉ. सुमन कुकरेती, डॉ. मानसी वत्स, डॉ. अजय रावत, डॉ. उमेश ध्यानी, डॉ. ऊषा सिंह आदि प्राध्यापक उपस्थित रहे।