सीवर लाइन क्षतिग्रस्त, आठ सरकारी आवासों के लोग परेशान

Spread the love

उत्तरकाशी। जिला चिकित्सालय परिसर में निर्माणाधीन 50 बेड के क्रिटिकल केयर यूनिट के समीप स्थित आवासों की सीवर लाइन और नाली क्षतिग्रस्त होने से आठ परिवारों की परेशानी बढ़ गई है। सीवर निकासी बाधित होने के कारण आवासीय परिसर में गंदा पानी जमा हो रहा है। वहीं, लगातार दुर्गंध उठने से कर्मचारियों और उनके परिजनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण महासंघ के जिलाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पडियार और महासचिव गिरीश उनियाल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्याम विजय सिंह तथा जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. बीएस रावत को ज्ञापन सौंपा। महासंघ के जिलाध्यक्ष जोगेंद्र सिंह पडियार ने बताया कि सीसीयू निर्माण कार्य के चलते राजकीय आवासों की सीवर लाइन और नाली क्षतिग्रस्त हो गई है। महासचिव गिरीश उनियाल ने सीवर लाइन और नाली की स्थायी मरम्मत कराने के साथ तब तक तत्काल वैकल्पिक निकासी व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की। इस मौके पर मनोज नौटियाल, रमा चौहान, मीना राणा, आकाश और अंकित चौहान आदि शामिल रहे।/0258

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *