टेबिल टेनिस में तुषार अधिकारी, अनुष्का बिष्ट रही अव्वल

Spread the love

जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : जिला स्तरीय 76वीं जनपदीय शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगतिा में जनपद के15 विकासखण्ड के लगभग 1400 छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।


कोटद्वार के राजकीय स्टेडियम में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। अंडर-19 बालक वर्ग टेबिल टेनिस में तुषार अधिकारी, राजकीय इण्टर कालेज कोटड़ीढांग, विकासखण्ड दुगड्डा, प्रियंक सिंह नेगी, निखिल सिंह, अंडर-19 बालिका वर्ग टेबिल टेनिस में अनुष्का बिष्ट राजकीय इण्टर कॉलेज पौड़ी, नन्दिनी, दिव्यांशी इण्टर कॉलेज पोखरीखेत, पाबौ ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-19 कबड्डी बालिका वर्ग में प्रथम स्थान पर थलीसैण, द्वितीय स्थान पर पौड़ी, तृतीय स्थान पर एकेश्वर रहा। अंडर-19 कबड्डी बालक वर्ग में दुगड्डा, यमकेश्वर, कल्जीखाल क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 बालक वर्ग टेबिल-टेनिस में प्रथम स्थान पर अनीस कुमार राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कड़ईखाल, पौड़ी गढ़वाल, द्वितीय स्थान पर अनमोल इण्टर कालेज परसुण्डाखाल, पौड़ी गढ़वाल, तृतीय स्थान पर विवेक, राजकीय इण्टर कालेज केवर्स, पौड़ी गढ़वाल रहा। बालिका वर्ग में सिमरन, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कडईखाल, पौड़ी गढ़वाल, द्वितीय स्थान पर तुलसी, राजकीय कन्या इण्टर कालेज पौड़ी गढ़वाल, तृतीय स्थान पर वैशाली, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कढ़ईखाल, पौड़ी गढ़वाल रहा। अंडर-17 बालक वर्ग कबड्डी में यमकेश्वर, रिखणीखाल, एकेश्वर, बालिका वर्ग में नैनीडांडा, यमकेश्वर, दुगड्डा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-14 बालक वर्ग टेबिल टेनिस में प्रथम स्थान पर आदित्य रावत, राजकीय इण्टर कालेज केवर्स, पौड़ी गढ़वाल, द्वितीय स्थान पर आरव, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कड़़ईखाल, पौड़ी गढ़वाल, तृतीय स्थान पर करन, राजकीय इण्टर कालेज चाकीसैण, थलीसैण, पौड़ी गढ़वाल रहा। अंडर-14 बालिका वर्ग टेबिल टेनिस में प्रथम स्थान पर घनिष्ठा पटेल रोहित अग्रवाल सरस्वती विद्या मन्दिर इण्टर कालेज पद्मपुर, मोटाढ़ाक, कोटद्वार, द्वितीय स्थान पर मुस्कान, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कढ़ईखाल, पौड़ी गढ़वाल, तृतीय स्थान पर अनुष्का, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गाडियूँ, रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल रही। अंडर-14 कबड्डी बालिका वर्ग में नैनीडांडा, रिखणीखाल, एकेश्वर, बालक वर्ग में द्वारीखाल, दुगड्डा, एकेश्वर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर व्यायाम शिक्षक विनय रावत, धीरेन्द्र सिंह रावत, महेश कुकरेती, सिद्घार्थ कोटनाला, सुरेश सिंह, सूरज रमोला, संजय शर्मा, डॉ. सौरभ मिश्र, सुरेश सिंह, दर्शनी रावत, सतपाल सिंह असवाल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *